Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand फर्जीवाड़ा-आयरन स्क्रैप के कारोबारियों की करोड़ों की कर चोरी पकड़ी

फर्जीवाड़ा-आयरन स्क्रैप के कारोबारियों की करोड़ों की कर चोरी पकड़ी

छापे के बाद आयरन स्क्रैप कारोबारियों ने 1 करोड़ से अधिक सरेंडर किये

स्मार्ट सिटी व विभाग द्वारा स्थापित ANPR कैमरों से पकड़ में आया फर्जीवाड़ा

देहरादून। राज्य कर विभाग की विशेष जांच टीम ने स्थानीय पाँच प्रतिष्ठानों (3 व्यापार स्थल एवं 2 गोदामों) पर इकाई द्वारा सर्च एवं सीजर की कार्यवाही की गयी। सम्पूर्ण कार्यवाही में अभी तक 6 करोड़ की बोगस आईटीसी लिया जाना प्रकाश में आया है । व्यापारियों ने गलती स्वीकारते हुए 1.10 करोड स्वेच्छा से सरेंडर / जमा किये है। जांच टीम ने टीम ने कई महत्वपूर्ण डाटा / अभिलेख कब्जे में लिए हैं। डाटा, अभिलेखों की जाँच विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा करेगी। इसके बाद ही कर चोरी की धनराशि का सही आंकलन हो पायेगा तथा सम्बन्धित करदाताओं से चोरी किये गये कर की धनराशि ब्याज एवं अर्थदण्ड सहित वसूली की जायेगी।

गौरतलब है कि राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा को कुछ समय से आयरन स्क्रैप व्यापारियों के कर चोरी के संबंध में इनपुटस् प्राप्त हो रहे थे। प्राथमिक जॉच पर पाया गया कि कुछ व्यापारियों द्वारा देहरादून, हरिद्वार में स्थित अपंजीकृत व्यापारियों से आयरन-स्क्रैप की खरीद की जा रही है । और खरीदे गए माल की बिक्री उत्तराखण्ड से बाहर मुख्यतः पंजाब राज्य के करदाताओं को की जा रही है। चूंकि अपंजीकृत करदाताओं से खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की अनुमन्यता नहीं है। अतः इन व्यापारियों द्वारा प्रान्त से बाहर उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली के कुछ व्यापारियों से फर्जी बिल प्राप्त कर इस खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे कि उनको बिक्री पर बनने वाली जीएसटी की धनराशि जमा न करनी पड़े अथवा कम धनराशि जमा करने की आवश्यकता हो।

यहाँ यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा फर्जी बिलों से हो रहे व्यापार की जांच हेतु स्मार्ट सिटी एवं जी०एस०टी० विभाग के द्वारा स्थापित ANPR कैमरों द्वारा ली गयी फोटो ग्राफ्स का गहन विश्लेषण किया गया। यह पाया गया कि व्यापारियों द्वारा पंजाब राज्य को की जा रही बिक्री के संबंध में माल का परिवहन करने वाले ट्रकों के फोटोग्राफ्स तो प्राप्त हो रहे हैं किन्तु प्रान्त बाहर से दर्शायी जा रही खरीद में प्रयुक्त वाहन किसी भी कैमरे में दिखायी नहीं दे रहे है। इससे यह साबित हुआ कि व्यापारियों द्वारा बिना माल की प्राप्ति के ही फर्जी बिलों के माध्यम से खरीद प्रदर्शित की जा रही है।

यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर, के निर्देशन एवं गढ़वाल जोन के अपर आयुक्त पी०एस० डुंगरियाल के मार्गदर्शन पर श्याम तिरूवा, संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०/प्र०) राज्य कर, देहरादून के नेतृत्व में गठित टीमों के द्वारा की गयी जिसमें सुरेश कुमार उपायुक्त, निखिलेश श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, भुवन चन्द्र पाण्डेय, अजय बिरथरे, प्रेम चन्द्र शुक्ला, जयदीप रावत, अमित कुमार, अवनीष पाण्डेय, उमेश दुबे सहित देहरादून संभाग के राज्य कर अधिकारियों सहित लगभग 40 अधिकारी / कर्मचारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...