Friday, September 18, 2026
Home Crime India डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

आरोपी अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया

होशियारपुर/अमृतसर। अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए एक युवक की शिकायत पर फरार चल रहे ट्रैवल एजेंट को होशियारपुर पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रैवल एजेंट सुरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी, निवासी गांव लोहगढ़, थाना मुकेरियां (होशियारपुर), इटली से भारत लौटा था। अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को उसकी तलाश की जानकारी थी, जिसके बाद उसे रोका गया और होशियारपुर के एनआरआई थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई होशियारपुर निवासी सुखपाल सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे इसी साल फरवरी में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 15 दिन में अमेरिका भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये लिए थे। रकम आरोपी ने गांव जाजा पहुंचकर पीड़ित के पिता से ली थी।

शिकायत के अनुसार, पैसे लेने के बाद आरोपी ने सुखपाल सिंह को पहले निकारागुआ भेजा। इसके बाद उसे होंडुरास, ग्वाटेमाला और मैक्सिको होते हुए अवैध रास्तों से अमेरिका पहुंचाने की कोशिश की गई। इस दौरान पीड़ित को करीब 45 दिन तक मैक्सिको में रखा गया, जहां उसे बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी गईं। अंततः 22 जनवरी 2025 को उसे अमेरिकी सीमा पर भेजा गया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। सैन डिएगो स्थित कैंप में करीब 12 दिन रखने के बाद 2 फरवरी 2025 को उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरिंदर सिंह इटली के मंटोबा शहर में ट्रैवल एजेंसी संचालित करता था, जबकि भारत में उसका पता गांव जाजा, थाना टांडा, जिला होशियारपुर बताया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को होशियारपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और ठगी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...