महोबा। जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले कस्बा जैतपुर के मुहालबजरिया निवासी चंद्रभान कुशवाहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता प्रभुदयाल तीन नवंबर को अपने घर पर थे। तभी धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र रामसनेही व सरमन पुत्र शंकर कुशवाहा आए और दरवाजे पर खड़े होकर बहन हेमा के बाल पकडक़र खींच दिए और उसके साथ मारपीट कर दी। उसने शोर मचाया तो पिता व मां जयबाई भी आ गए।
इतने में चरनदास भी आ गया और इन लोगों ने पिता व मां को भी बुरी तरह से पीटा। बीच बचाव को आए संतोष कुशवाहा को भी पीटा। पीडि़तों की सूचना पर पुलिस ने धर्मेंद्र कुशवाहा, सरमन, रामसनेही, चरनदास उर्फ छोटे के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना से पीडि़त पक्ष के लोगों में दहशत व्याप्त है।







