Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand दून के फर्जी रजिस्ट्री मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

दून के फर्जी रजिस्ट्री मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

गुरुद्वारा डेरा संत मेहर सिंह की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप

देहरादून। गुरुद्वारा डेरा संत की संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर अपने नाम करने के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चार अभियुक्तों में दो देहरादून व एक- एक अभियुक्त यूपी व हरियाणा के हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को अभियुक्त जयपाल सिंह व अभियुक्त विशाल कुमार धीमान को तेगबहादुर रोड से और अभियुक्त निरंकार व संदीप कुमार को मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गौरतलब है कि थाना डालनवाला पर शिकायतकर्ता सन्दीप श्रीवास्तव नामित अधिकारी-स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तराखण्ड देहरादून/ सहायक महानिरीक्षक निबन्धन देहरादून ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि वर्ष 1979 में डालनवाला में एक भूमि संत मेहर सिंह ने खरीदी ।

वर्ष 1982 में संत मेहर सिंह के गायब होने के बाद अप्रैल 2022 में अभियुक्त निरंकार व अभियुक्त संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटचरित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से संत मेहर सिंह के नाम से अपने नाम रजिस्ट्री करवायी।

यह भूमि जयपाल सिंह ने जून 2022 में अपने पुत्र विशाल धीमान को फर्जी तरीके से उपहार पत्र कर दिया। इस मामले में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर अन्तर्गत धारा- 419/420/467/468/471 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह राणा ने की।

नाम पता अभियुक्तगण
(1) जयपाल सिंह पुत्र तेलू राम निवासी- म0नं0- 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला- देहरादून उम्र 72 वर्ष,

(2) विशाल कुमार धीमान पुत्र जयपाल सिंह निवासी- 22/3/2 तेग बहादुर रोड, जिला- देहरादून उम्र 39 वर्ष,

(3) निरंकार पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी- सी-80, देवेन्द्रपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद, उ0प्र0 उम्र 65 वर्ष,

(4) संदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी कुलां, कुल्लन, फतेहाबाद, हरियाणा उम्र 35 वर्ष

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...