Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पूर्व फौजी की सर पर गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस...

पूर्व फौजी की सर पर गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव भूरावास निवासी पूर्व फौजी व वर्तमान में हरियाणा पुलिस रोहतक की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात जवान की जेएनएल फीडर भूरावास के पास अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या किसने की है, फिलहाल पता नहीं लग सका है। मृतक को गोली उसकी दाहिने तरफ की कनपटी के पास लगी हुई थी तथा उसकी गाड़ी में सरकारी रिवाल्वर भी पड़ा हुआ मिला है। कार के अगले शीशे में दो गोलियां लगी हुई हैं तथा एक गोली का निशान कार की छत पर लगा मिला है। कार में ही मृतक के जूते पड़े हुए मिले हैं। गोली लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह घटना अलसुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीआईजी अमरदीप सिंह, एसटीएफ एसपी वसीम अकरम, डीएसपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भूरावास गांव निवासी सतवीर फौज से सेवानिवृत्त था और अब स्पेशल टॉस्क फोर्स रोहतक में था। उसकी शादी पाना बिधयान दुबलधन निवासी पूनम के साथ 24 मार्च 2001 में हुई थी। शादी के बाद से सतवीर वह गांव दुबलधन में अपनी ससुराल में ही रहता था। सोमवार रात्रि वह अपने पैतृक गांव भूरावास में अकेला ही आया हुआ था।

गांव में किसी तरह का कोई समारोह भी नहीं था। पूर्व सैनिक की लाश सुबह जेएनएल फीडर भूरावास के पास मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक को गोली उसकी दाहिने तरफ की कनपटी के पास लगी हुई थी। उसकी गाड़ी में सतवीर का सरकारी रिवाल्वर भी पड़ा हुआ मिला है।

कार के अगले शीशे में दो गोलियां लगी हुई हैं तथा एक गोली का निशान कार की छत पर लगा मिला है। कार में ही मृतक के जूते पडे़ हुए मिले हैं। फिलहाल गोली लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...