Friday, September 18, 2026
Home Crime India नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष को व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी, दो...

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष को व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी, दो करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

बहादुरगढ़। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व गणपति धाम के प्रधान अशोक गुप्ता को व्हाट्सएप कॉल कर गैंगस्टर नंदू ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी जैसा हाल करने की धमकी दी है। यह कॉल व्हाट्सएप के जरिए की गई।

अशोक गुप्ता बहादुरगढ़ की अनाज मंडी के निवासी है और फिलहाल मुल्तान नगर, नई दिल्ली में रहते हैं। अशोक गुप्ता ने दिल्ली के पश्चिम विहार थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने यह कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर नंदू बताया और दो करोड़ रुपये देने की मांग की। रंगदारी न देने पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी जैसा हाल करने की धमकी दी गई। इससे वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पश्चिम विहार थाना पुलिस को की। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 383 और 506 के तहत केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी अशोक गुप्ता की तरफ से किसी तरह की सिक्योरिटी की मांग नहीं की गई है। मांग की जाती है तो उन्हें सिक्योरिटी उपलब्ध करा दी जाएगी।

बता दें कि 25 फरवरी की शाम बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके समर्थक जयकिशन दलाल की भी गोलियां लगने से मौत हो गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ब्रिटेन में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके ली थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आशीष और सौरव को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार किया था। दोनों झज्जर की जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस ने शूटरो को गाड़ी उपलब्ध कराने के आरोप में बिजवासन के रहने वाले धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...