Friday, September 18, 2026
Home Crime India घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, पत्नी ने जहर खाया, पति...

घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, पत्नी ने जहर खाया, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नौकरी को लेकर चल रहा था विवाद

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलैदा गांव में पति-पत्नी की आत्महत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और आपसी तनाव ने देखते ही देखते दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। पत्नी ने रविवार रात कीटनाशक खाकर जान दे दी, जबकि घटनाक्रम से टूटे पति ने सोमवार सुबह रेल ट्रैक पर कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए इस दोहरे हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

परिवार और पुलिस के मुताबिक, फलैदा गांव निवासी 35 वर्षीय अमीर चंद्र खेती और राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी मीरा कुमारी (30) दो साल से लोधीपुर स्थित एक पीतल फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी। बताया जाता है कि मीरा घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम करना चाहती थी, मगर अमीर उसकी नौकरी पर सहमत नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर बहस होती रहती थी।

रविवार शाम फिर इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर मीरा ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे तुरंत टीएमयू अस्पताल ले गए, लेकिन रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया, बाद में परिजन उसे घर ले गए।

पत्नी की मौत की खबर से टूट चुके अमीर चंद्र ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के पास मुरादाबाद–दिल्ली रेल लाइन पर पहुंचकर गुजरती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के गुजरने के बाद ग्रामीणों ने शव के टुकड़े देख पुलिस को सूचना दी। जीआरपी अमरोहा ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार दंपती के दो छोटे बच्चे—माधव (6) और वासु (4)—अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। दोनों अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित थे, लेकिन भावनाओं और अवसाद के बीच वे एक-दूसरे की बात समझ नहीं सके, जिसकी कीमत पूरी परिवार को चुकानी पड़ी।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में नौकरी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मीरा की मौत कीटनाशक पीने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहन विवेचना में जुटी है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...