Friday, September 18, 2026
Home Crime India क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर चलाने...

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत (हरियाणा)- साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स भुनाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र, अभय, आर्यन, दिव्यांशु और वेद प्रकाश उर्फ कालू के रूप में हुई है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली इलाके से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और कॉलिंग से जुड़ा रिकॉर्ड बरामद किया गया है।

एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को नरेंद्र नगर निवासी राहुल सैनी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, मोनिका नाम की एक युवती ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स कैश कराने का झांसा दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए एक लिंक के जरिए ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही मिनटों में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। शुरुआती शिकायत में 1.83 लाख रुपये की ठगी बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 1.27 लाख रुपये बताया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वैशाली में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को कॉल करते थे। व्हाट्सएप लिंक के जरिए वे पीड़ितों के मोबाइल, बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड तक पहुंच बना लेते थे और खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरोह का सरगना धर्मेंद्र बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आर्यन पानीपत का निवासी है, जबकि अभय मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है और दिल्ली में रह रहा था। दिव्यांशु यूपी के सिकंदराबाद का निवासी है, वहीं वेद प्रकाश उर्फ कालू मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है और दिल्ली के मंडोली इलाके में रह रहा था।

आरोपियों के कब्जे से 14,200 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और दो रजिस्टर बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था और सैकड़ों लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

थाना साइबर के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ठगी की बाकी रकम की बरामदगी और अन्य पीड़ितों की पहचान के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड, निवेश या कैशबैक जैसे ऑफर्स की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और किसी भी स्थिति में अपनी बैंक या निजी जानकारी साझा न करें।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...