Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand कॉल सेन्टर संचालित कर लोगों से धोखाधडी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

कॉल सेन्टर संचालित कर लोगों से धोखाधडी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्राड गिरोह का भंडाफोड़, सामने आया अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस ने देहरादून में चल रहे अंतराष्ट्रीय स्तर के कॉल सेन्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरोह के सभी अभियुक्त दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के हैं । अभियुक्तों के तार देश के अन्य राज्यों से भी जुडे है।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),308(3), 351(3),47 भारतीय न्याय संहिता व66 सी,66 डी आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तो द्वारा स्वंय को माइक्रोसाँफ्ट एंव एप्पल जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों का अधिकारी बताकर वरिष्ठ यूएसए तथा कनाडा के नागरिको के सिस्टम में पॉप अप मैसेज भेज भेजकर पोर्न हर्ब आदि वेबसाइट होने की बात कहकर व उनके द्वारा चाइल्ड पोनोग्राफी देखे जाने तथा उनके बैंक खातों में गडबडी सम्बन्धी बाते कहकर उनके सिस्टम के क्रप्ट होने का झांसा देकर मदद के नाम पर धोखाधडी से धनराशि प्राप्त करते थे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि गोपनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी थी कि सहस्त्रधारा राजपुर रोड थाना क्षेत्रान्तर्गत माउण्ट व्यू कालोनी स्थित ब्लूयूबेल्स स्कूल के बगल वाले एक निजी प्लैट में कुछ युवकों द्वारा अवैध रुप से काँल सेन्टर चलाकर यू0एस0ए0 व कनाडा के नगारिकों को भ्रमित कर तथा पाँप-अप मैसेज के माध्यम से उनके द्वारा पोर्न वीडियो देखे जाने व उनके बैक खातो में धोखाधडी की बात कहते हुये उनको डराकर धनराशि प्राप्त कर धोखाधडी का कार्य किया जा रहा है ।

गठित पुलिस टीम ने 6 अगस्त को सहस्त्रधारा रोड स्थित फ्लैट पर छापामारी की । अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये । अभियुक्तगणों की जनपद स्तर पर तलाश हेतु गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 9 अगस्त को 2 अभियुक्तगणों को चौकी जोगीवाला बैरियर पर रोक लिया गया ।

मौके पर तुरन्त साइबर टीम द्वारा अभियुक्तगण को गहन पूछताछ की गयी तो मौके पर मौजूद -गौतम व तनिष्क द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर काफी समय से दून में ही काँल सेन्टर संचालित कर रहे है ।

हम लोग विदेशी काँल को X-LITE डायलर के माध्यम से विदेशी काँलर को भ्रमित व डराते है इस क्रम में यू0एस0ए0 व कनाडा के नागरिको को फर्जी POPUP डलवाकर स्वंय को माइक्रोसाँफ्ट एंव एप्पल कम्पनी से बताकर उनको डराते है कि आपके द्वारा अपने सिस्टम में पोर्न साइट देखी गयी है जिस पर आपके विरुद्व कार्यवाही की जायेगी उक्त कार्यवाही से बचने हेतु उनसे धोखाधडी से धनऱाशि प्राप्त की जाती है ।

अपराध करने वाले व्यक्तियों द्वारा काँल सेन्टर का संचालन कर दिल्ली व हरियाणा मैं बैठे अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर धोखाधडी के अपराध को दिया जा रहा था अंजाम ।

मौके से पुलिस टीम को 03 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन, 02 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए ।
उक्त अभियुक्तगणों से बरामद कॉल सेन्टर चलाने वाले संसाधनों को चेक किया गया तो काफी मात्रा में विदेशी नागरिको से धोखाधडी करने सम्बन्धी साक्ष्य मिले।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी उपकरणो को सील करते हुए कॉल सेन्टर संचालित करने वाले सभी 05 अभियुक्तों के विरुद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त गण

1-तनिष्क वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी सैक्टर 40 रोहणी दिल्ली ।
2-गौतम बागोरिया पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी दिचाऊ इन्कलेव हरिदास नगर दिल्ली ।

अभियुक्त गणो से बरामदगी

1- लैपटॉप – 03
2- मोबाइल फोन- 02
3- लैपटॉप चार्जर-03
4- हेडफोन-05
5- वाई-फाई राऊटर -02

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...