Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand दुकान में बैठे कारोबारी पर फायरिंग, नाबालिग आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुकान में बैठे कारोबारी पर फायरिंग, नाबालिग आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। पूर्वी अंबर तालाब में दुकान में बैठे कारोबारी पर फायरिंग करने वाले नाबालिग आरोपित ने फायरिंग के बाद रात को इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था। जिसमें वह दबंगई के साथ कार में बैठकर कहीं जाता दिख रहा है। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे नाबालिग आरोपित पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उसके पुराने मामले में अग्रिम जमानत को खारिज कराने के लिए कोर्ट पहुंची है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी चंदन अरोडा की पूर्वी अंबर तालाब में परचून की दुकान है। रविवार की शाम को वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार नकाबपोश तीन लोग वहां पर आये। बीच में बैठे आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया था। गनीमत यह रही थी कि कारोबारी बाल- बाल बच गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गये थे।
इस मामले में कारोबारी ने गणेशपुर निवासी एक पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे और उसके दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही पुलिसकर्मी पिता पर संरक्षण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिसकर्मी की इस समय टिहरी में तैनाती है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि कारोबारी पर फायरिंग करने के बाद रात को आरोपित इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहा था। उसने रात को ही अपना दबंई वाला एक पोस्ट भी डाला था। पुलिस अब इंटरनेट लोकेशन को ट्रेस कर उसकी धरपकड़ के प्रयास में लगी है।

वहीं कारोबारी के घर पर फायरिंग करने के मामले में वह अग्रिम जमानत पर है। पुलिस उसकी अग्रिम जमानत खारिज कराने के लिए कोर्ट में पहुंची है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसके स्वजन और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। रुडकी पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपित दो दिन पहले शहर में ही देखा गया था। पुलिस अब उसकी तलाश में शहर की कई कालोनियों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जिससे की उसकी धरपकड़ की जा सके।

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपित ने पूरी प्लानिंग के साथ फायरिंग की थी। आरोपितों को शक था कि वहां पर हमले के बाद आसपास के दुकानदार उनकी घेराबंदी कर सकते है। ऐसे में इन्हें बचाने के लिए आरोपितों ने दूसरे प्लान पर भी काम किया था। आरोपितों के कई साथी अतुल नर्सिंग होम के पास खड़े थे। घेराबंदी होने पर यह लोग गोली चलाने वाले साथी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपित गोली चलाकर आराम से निकल गये। पुलिस अब नाबालिग आरोपित के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...