पंजाब- फिरोजपुर जिले के गांव अवान में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी अचानक गोलीबारी में बदल गई। इस घटना में दो व्यक्तियों को गोली लगी है, जिनमें से एक को तीन और दूसरे को दो गोलियां लगी हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को तुरंत गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।







