Saturday, September 19, 2026
Home Crime India तलाकशुदा पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक...

तलाकशुदा पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

पानीपत। तलाकशुदा पत्नी और  ससुराल वालों से तंग आकर दत्ता कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय ऑटो चालक राजीव ने दोपहर 12 बजे नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। राहगीरों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर शव को डेढ़ घंटे के बाद दिल्ली पेररल नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने बहन की शिकायत पर आरोपी दिव्यांग पत्नी नेहा, सास आशा, ससुर सतपाल, साले अजय, बिचौलिए गुड्डी और तिलकराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

बहन राधिका ने बताया कि उसके भाई राजीव की 10 साल पहले भोला चौक की दिव्यांग नेहा के साथ शादी हुई थी। तिलकराज और उसकी पत्नी गुड्डी ने राजीव की शादी कराई थी। आरोप है कि आरोपी पत्नी, सास आशा, ससुर सतपाल, साला अजय और बिचौलियों ने उसे ससुराल में घर जमाई बनकर रहने के लिए मजबूर किया और मारपीट कर उसके रुपए भी छीनने लगे थे। इस संबंध में वह अपने भाई के साथ थाने में शिकायत लेकर कई बार गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। राजीव का 8 साल का बेटा भी था। इसी के चलते आरोपियों ने नेहा और राजीव का जबरन तलाक भी करा दिया था। नेहा बेटे को लेकर रह रही थी, जब भी राजीव बेटे से मिलने को कहता था तो उसे मना कर देते थे।

वहीं राधिका ने ससुराल पक्ष पर फाइनेंशली तौर पर भी तंग करने के आरोप लगाए, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। राधिका ने बताया कि जब पत्नी व ससुराल वालों को उनकी मौत की सूचना दी गई और संस्कार पर बेटे को लाने को कहा तो उन्होंने आने से साफ मना कर दिया। राधिका ने बताया कि राजीव की पत्नी नेहा कहीं दूसरी जगह भी शादी करके तलाक ले चुकी है और इस एवरेज में ढाई लाख रुपए भी दूसरी पार्टी से ऐंठ चुकी है। बहन ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, हालांकि पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला धारा 306 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...