Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद को लेकर पिता, मां और बेटे की मौत, मामले की...

जमीनी विवाद को लेकर पिता, मां और बेटे की मौत, मामले की जांच शुरू 

आरोपी फरार

छत्तीसगढ़। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर पहुंचने पर घायल पिता की भी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर खेती करने उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो अपनी मां बसंती टोप्पो और पिता माघे टोप्पो के साथ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के छह से सात सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

विवाद कुछ देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर टांगी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बसंती टोप्पो (55) एवं नरेश टोप्पो (30) की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, माघे टोप्पो (57) गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल माघे टोप्पो को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर पहुंचने पर घायल माघे टोप्पो की भी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। प्रतापपुर से भी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोल माइंस के सामने है। विवादित भूमि पर हमलावरों ने खेती करने से मना किया था। आहत परिवार खेती करने के लिए पहुंच गया तो विवाद हिंसक में बदल गया।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...