Friday, September 18, 2026
Home Crime India बदनामी के डर में पिता ने बेटी को मार डाला, हत्या के...

बदनामी के डर में पिता ने बेटी को मार डाला, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

आगरा। झूठी शान और परिवार की बदनामी के डर में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या के बाद आरोपी ने घर पर ताला लगाया और करीब डेढ़ घंटे तक इधर-उधर घूमने के बाद खुद थाने पहुंचकर बेटी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।

पचगाईं खेड़ा निवासी चंद्रवीर सिंह बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाता है। गुरुवार शाम वह एकता थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी बेटी लविश्का का शव घर में पड़ा है। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी घटना पुलिस के सामने स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार, चंद्रवीर ने बताया कि उसकी बेटी कुछ समय पहले अपने एक मित्र के साथ घर से चली गई थी। परिवार की बदनामी के डर से उसने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। मंगलवार को भी बेटी घर से चली गई थी और रात करीब एक बजे वापस लौटी। इसके बाद पिता ने उसे समझाने की कोशिश की और परिवार की इज्जत का हवाला दिया।

गुरुवार दोपहर बेटी घर पर अकेली थी। चंद्रवीर ने उससे दोबारा बात करते हुए कहा कि उसकी शादी देवोत्थान के समय कर दी जाएगी और उसके खाते में पांच लाख रुपये भी जमा कराए जाएंगे। बेटी ने उसकी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मुंह फेर लिया। इससे गुस्साए चंद्रवीर ने घर में रखी बांक से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने घर पर ताला लगाया और पैदल मधु नगर चौराहे तक पहुंचा। वहां से ऑटो लेकर बिजलीघर चौराहे गया और करीब डेढ़ घंटे तक घूमता रहा। इसके बाद वह सीधे एकता थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां रजनी से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी की हत्या किसने की। इसके बाद उप निरीक्षक कैलाश चंद्र गुप्ता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लविश्का की मौत का कारण सिर में लगी चोटें बताया गया है। परिवार के लोगों ने बाद में उसका अंतिम संस्कार गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर कर दिया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...