Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेम प्रसंग में पिता और दो बेटियों की हत्या, दो आरोपियों को...

प्रेम प्रसंग में पिता और दो बेटियों की हत्या, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छपरा। दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के 24 घंटा अंदर अब बिहार में तिहरा हत्याकांड हो गया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही अपराधियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से दूर कुआं से चाकू जब्त कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत दोनों को सजा दिलवाई जाएगी।

घायल शोभा देवी द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे मेरे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को सोए अवस्था में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। अपराधियों ने मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन, घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।

सारण पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। साथ ही इन दोनों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म भी मिला है। इसके अलावा खून से सने कपड़े भी मिले हैं। इसे फॉरेंसिंक जांच के लिए जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया सुधांशु कुमार उर्फ़ रोशन और चांदनी कुमारी के बीच काफी दिन पहले प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। कुछ दिन पहले ही सुधांशु कुमार उर्फ रौशन द्वारा घर पर जाकर धमकी दी गई थी। इसके बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करा दी गई है ताकि किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...