कोटा। महावीर नगर थाना इलाके में आपसी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र ने पड़ौस में रहने वाले युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आए मृतक युवक की मां, भाई और दोस्त का भी चोटें आई है। वहीं पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। इसी बीच मृतक के परिजनों और वाल्मिकी समाज के लोगों ने रोड को जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ सीआई को सस्पेंड करने भी मांग उठाई। जानकारी में आया है कि मृतक युवक अजय वाल्मिकी ने तीन दिन पहले हुए झगडे के बाद पुलिस में शिकायत दी थी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की। इसी का बदला लेने के लिए पड़ौस में रहने वाला पप्पू और उसका बेटा विष्णु आए और चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







