Friday, September 18, 2026
Home Crime India जमीन विवाद में किसान की गला रेतकर हत्या, पत्नी और दामाद पर...

जमीन विवाद में किसान की गला रेतकर हत्या, पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप

मधेपुरा । बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खाड़ी वार्ड-14 निवासी 45 वर्षीय किसान जसवंत कुमार का शव नहर किनारे गला कटा हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की दिशा में छानबीन कर रही है।

पत्नी और दामाद पर गंभीर आरोप

मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि जसवंत की पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार ने मिलकर जमीन विवाद के चलते हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि पुनीता एक बीघा जमीन अपने दामाद के नाम करवाना चाहती थी, लेकिन जसवंत इसके लिए तैयार नहीं थे। इस मामले को लेकर पिछले एक साल से कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। हाल ही में जसवंत ने वह जमीन सूद पर दे दी थी, जिससे विवाद और गहरा गया।

रात में निकले, सुबह मिला शव

परिवार के ही रामानंद कुमार ने बताया कि रविवार रात गांव के एक युवक अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को बुलाया था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटे और सुबह उनका शव गांव के पास नहर के किनारे पड़ा मिला। गला धारदार हथियार से रेता गया था।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक की तीन बेटियां हैं—नेहा (15), निधि (13) और ब्यूटी (11)। नेहा की शादी उसकी मां ने अपनी मर्जी से अमित कुमार नामक युवक से की थी, जिसे अब हत्या का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। मंझली और छोटी बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। वारदात के बाद से परिवार शोक में डूबा है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और मृतक की पत्नी पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...