Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, AI फोटो दिखाकर करते...

कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, AI फोटो दिखाकर करते थे लाखों की ठगी

कल्याणपुर (कानपुर): उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शादी कराने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर (Fake Matrimonial Call Center) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से ‘ऑनलाइन मैच प्वाइंट’ नाम से चल रहे इस सेंटर से दो युवतियों समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया से डेटा चुराकर एआई (AI Generated) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फर्जी तस्वीरें भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

 डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नेपाली मंदिर के पास चल रहे इस कॉल सेंटर से पुलिस ने 7 एंड्रॉइड फोन, 16 कीपैड मोबाइल, 9 डेस्कटॉप, 104 इस्तेमाल किए जा चुके सिम कार्ड और 2 नए सिम बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुराधा द्विवेदी (आवास विकास-3), विक्रम खूंटे (छत्तीसगढ़/बर्रा-3) और प्रियंका (बिल्हौर/शिवली रोड) के रूप में हुई है। ये तीनों सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और करीब एक साल से इस संगठित साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। ठगी की पूरी रकम मुख्य आरोपी अनुराधा के बैंक खातों में मंगवाई जाती थी, जिन्हें पुलिस अब फ्रीज कराने की कार्रवाई कर रही है।

 पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र के अविवाहित या विधुर पुरुषों को निशाना बनाता था। गिरोह में लड़कियों को ₹6,000 प्रति माह के वेतन पर टेलीकॉलर रखा जाता था, जो अलग-अलग नकली नामों से बात कर पीड़ितों को जाल में फंसाती थीं। पहले कीपैड फोन से बात कराकर विश्वास जीता जाता था, फिर रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन, टॉकिंग और मीटिंग फिक्स करने के नाम पर ₹4,000 से ₹10,000 के बीच की रकम क्यूआर (QR) कोड भेजकर ऐंठ ली जाती थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी नंबर ब्लॉक कर देते थे। कम रकम होने और लोक-लाज के डर से अमूमन पीड़ित पुलिस में शिकायत नहीं करते थे।

 इस गिरोह के तार एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं। जून महीने में भी पुलिस ने ऐसे ही तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारकर छत्तीसगढ़ के सरगना रंजीत कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह में कानपुर की जागृति, बिलासपुर के साइबर अधिवक्ता अमित और करन पटेल भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी जागृति का उन्नाव में भी कॉल सेंटर है और उसकी वर्तमान लोकेशन गोवा में मिली है, जबकि वकील अमित की लोकेशन आगरा में ट्रैक हुई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...