Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से जुड़ा जासूसी नेटवर्क, दिल्ली में आदिल हुसैनी गिरफ्तार

विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से जुड़ा जासूसी नेटवर्क, दिल्ली में आदिल हुसैनी गिरफ्तार

स्पेशल सेल की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, आरोपी के पास से मिले 10 देशों के सिम और जाली पासपोर्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद आदिल हुसैनी के तार अब एक विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से जुड़ने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियों की जांच और तेज हो गई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आदिल के पास मिले 10 देशों के सिम कार्ड आखिर कहां से आए और इनके जरिए उसने पाकिस्तान या अन्य देशों को क्या जानकारी भेजी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी कई देशों की यात्रा कर चुका है और उसके पास जाली पहचान पत्रों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

स्पेशल सेल की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड के जमशेदपुर निवासी 59 वर्षीय मोहम्मद आदिल हुसैनी को सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आदिल झारखंड में सक्रिय एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़ा था और विदेशी एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाने में उसकी भूमिका संदिग्ध है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कई नाम हैं — सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी — जिनका इस्तेमाल वह पहचान छिपाने के लिए करता था। पुलिस ने उसके पास से एक असली और दो जाली पासपोर्ट बरामद किए हैं।

जमशेदपुर से संचालित था फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि पूरा नेटवर्क जमशेदपुर से संचालित किया जा रहा था, जहां जाली दस्तावेजों की मदद से नकली पासपोर्ट और पहचान पत्र तैयार किए जाते थे। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 61(2) (आपराधिक साजिश), 318 (धोखाधड़ी), 338 (महत्वपूर्ण दस्तावेज की जालसाजी) और 340 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के उपयोग) के तहत गिरफ्तार किया है।

विदेश यात्रा और संवेदनशील संपर्कों की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि आदिल कई खाड़ी देशों की यात्रा कर चुका है और वह विदेश में तैनात एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था। उसके भाई अख्तर हुसैनी को मुंबई पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अख्तर पर भी फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कई पासपोर्ट तैयार कराने और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को जानकारी पहुंचाने का आरोप है।

फिलहाल आदिल को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि उसके नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और जासूसी चैनल की गहराई से जांच की जा सके। खुफिया एजेंसियां इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला मानते हुए उच्चस्तरीय निगरानी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...