Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बारात में घुसकर दूल्हे पर किया हमला, तीन गिरफ्तार

बारात में घुसकर दूल्हे पर किया हमला, तीन गिरफ्तार

एकतरफा प्रेम में डूबे युवक ने दोस्तों संग मिलकर रची साजिश

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में 2 मई की रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब घोड़ी पर बैठे दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रेम-प्रसंग से जुड़ी इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलाके में आरोपियों का जुलूस भी निकाला, जिससे लोगों में कानून का भय बना रहे।

देवली मांझी थानाधिकारी सुरेश मीणा ने जानकारी दी कि 3 मई को घायल दूल्हे लक्ष्मीनारायण ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि उसकी शादी खातीखेड़ा गांव की मीनाक्षी से तय हुई थी। जब 2 मई की रात बारात गांव में पहुंची और वह घोड़ी पर सवार था, तभी कुछ युवकों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वह नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु बैरवा को खातीखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया। साथ ही, उसके दो सहयोगी—रोहित (निवासी बृजलिया) और सानू—को भी पकड़ा गया।

जांच में खुलासा हुआ कि विष्णु मीनाक्षी से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब उसकी शादी लक्ष्मीनारायण से तय हुई, तो गुस्से और जलन में आकर विष्णु ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर बारात में घुसकर दूल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से दूल्हे की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...