हरियाणा। करनाल के भुसली गांव में गांव के कुछ दबंग लोगों ने घर में जबरन घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जबकि बीएसएफ का जवान अगरताल में तैनात है। आरोप है कि महिला के आरोपियों ने कपड़े फाड़े और गहने भी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक मौके से भाग निकले।
मधुबन थानाक्षेत्र के गांव भुसली निवासी संजीव का परिवार रहता है। जबकि संजीव बीएसएफ में और अगरतला में तैनात है। फौजी की पत्नी ने बताया कि पहले बच्चों का कुछ विवाद हुआ था। जो बाद में निपट गया, लेकिन गांव के ही लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार को बेरहमी से पीटा। बेटे को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। बीच-बचाव में आई महिला को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।
आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और मकान के अंदर से सोने के आभूषण भी ले गए। महिला ने गांव के ही युवक सागर, रितिक, सौरभ, बबलू, आज़ाद, राहुल और रवि के अलावा कुछ अन्य लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस से पीड़ित महिला रोती-बिलखती बोली की गांव के दबंग लोग है। जो कभी भी कुछ भी कर सकते है। मुझे और मेरे बेटे की हत्या भी करा सकते है। महिला ने परिवार के लिए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।







