Sunday, September 20, 2026
Home Crime India इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की गोली मारकर की गई हत्या 

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की गोली मारकर की गई हत्या 

धनबाद।  झारखंड के धनबाद में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सदर थाना क्षेत्र में तेलीपाड़ा-दामोदरपुर स्थित लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरदीप धनबाद शहर के मनईटांड़ का रहने वाला था और इंजीनियरिंग सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। सूचना पाकर उसके घर के लोग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर शाम मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद अमरदीप बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह रात में नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।
शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। अमरदीप को कई गोलियां मारी गई हैं।

प्रारंभिक तहकीकात में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है। एक पुलिस अफसर ने कहा कि उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। इसके बाद इस मामले की जांच को दिशा मिलने की उम्मीद है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वारदात की जानकारी मिलने पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने धनबाद पुलिस के अफसरों से कहा कि इस हत्याकांड की तहकीकात कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...