Friday, September 18, 2026
Home Crime India हजारीबाग में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद एक अपराधी...

हजारीबाग में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद एक अपराधी गिरफ्तार

दो आरोपी फरार

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बड़ी वारदात की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग स्थित चक्रवार जंगल के पास कुछ अपराधी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में एक बदमाश दबोचा गया

सर्च अभियान के दौरान पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सैयद मोहम्मद निशान नामक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह से बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह की गतिविधियों और संभावित वारदात की जानकारी जुटा रही है। वहीं फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन और छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...