जेवर और बिस्किट समेत 6.75 किलो सोना बरामद
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करवार (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत विधायक सतीश कृष्णा सैल उर्फ सतीश सैल और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा थी।
छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, ई-मेल और रिकॉर्ड्स हाथ लगे। साथ ही 1.68 करोड़ रुपये नकद और 6.75 किलो सोना (जिसमें जेवर और सोने की बिस्किट शामिल हैं) भी बरामद किया गया।
गौरतलब है कि बेंगलुरु की एमपी-एमएलए कोर्ट पहले ही सतीश कृष्णा सैल और उनके सहयोगियों को अवैध रूप से आयरन अयस्क फाइंस के निर्यात के मामले में दोषी करार दे चुकी है। ईडी की यह कार्रवाई इसी जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई।







