Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या

पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या

पंजाब। होशियारपुर जिले के ब्लॉक शामचुरासी में रात उस वक्त माहौल दहशतजदा हो गया, जब गांव चक्कोवाल में अस्पताल जा रहे कार सवार परिवार पर मोटरसाइकिलों पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव तलवंडी अराईयां निवासी कश्मीरी लाल अपने बेटे अमरजीत लाल, उसकी पत्नी और बच्चों के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे चक्कोवाल स्थित अस्पताल जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक परिवार में पैदा हुए एक नवजात को देखने वह चक्कोवाल अस्पताल जा रहे थे।

रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोका और गोलियां चला कर फरार हो गए। इस दौरान कश्मीरी लाल और उसके बेटे अमरजीत लाल गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है क्योंकि करीब चार साल पहले भी इसी तरह गोलीबारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मामले के तार विदेश से जुड़े हैं। कश्मीरी लाल से रंजिश रखने वाले दूसरे गुट के लोग विदेश में हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने ही विदेश से ही सुपारी देकर यह कातिलाना हमला कराया होगा। गौरतलब है कि कश्मीरी लाल भी कुछ साल पहले विदेश से लौटा था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...