Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नशे में धुत बेटे ने की बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या,...

नशे में धुत बेटे ने की बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। नशे में धुत बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा मां को तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। यह घटना सदर थानाक्षेत्र के हंसदा टोला वार्ड-35 मुंशीबाड़ी में हुई है। मृतका की पहचान भोकता उरांव की पत्नी मुस्मात भादो देवी (62) के रूप में हुई है।

मृतका के बेटे जितेंद्र मिंज ने बताया कि उसकी मां मुस्मात भादो देवी के तीन बेटे हैं। आरोपी तीनों में सबसे छोटा बेटा है। एक महीने पहले उसके छोटे भाई हरिश्चंद्र मिंज (30) ने मां से गांव की जमीन को बेच दिया था। इसी को लेकर मां से छोटे भाई की पिछले कई दिनों से आपसी कहासुनी हो रही थी। रविवार शाम वो नशे में धुत होकर घर पहुंचा और जमीन को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मां को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसने मां को इतनी बेरहमी से पीटा कि दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए। सिर पर भी गहरी चोट आई। इसके कुछ ही देर के बाद मां की मौत हो गई।

जितेंद्र मिंज ने आगे बताया कि रात को जब वे लोग काम करके घर पहुंचे, तो कमरे में मां की लाश पड़ी थी। दोनों हाथ पैर टूटे मिले। सिर पर भी जख्म के ताजे निशान थे। आरोपी भाई शव के पास बैठा था। उनके पहुंचते ही घर में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही आरोपी भाई ने भी हत्या की बात कबूल ली। उन्होंने इसके बाद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...