Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नशे में व्यक्ति ने रिश्तेदार की गाड़ी से कुचलकर की हत्या, केस...

नशे में व्यक्ति ने रिश्तेदार की गाड़ी से कुचलकर की हत्या, केस दर्ज

हरियाणा। रेवाड़ी शहर के प्रजापति चौक के पास स्थित शराब ठेके के सामने नशे में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रेवाड़ी के ढाणी जाटूसाना निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी कंपनी चलाता था। राहुल के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। राहुल का एक छोटा भाई है। परिवार में मां, पत्नी और 2 छोटी बेटियां हैं। आरोपी अमित भी उनकी रिश्तेदारी में ही है और अभी राजस्थान की टपूकड़ा तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत है।

मामले में मृतक के चाचा डॉ. टीसी राव ने बताया है कि राहुल अपनी कंपनी के काम से अपने दोस्त दीपक कुमार निवासी गांव लाला के साथ भोपाल गया था। वीरवार की रात ही राहुल और दीपक कार से रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने एक और दोस्त प्रवीण कुमार निवासी गांव लाला को बुला लिया। तभी राहुल के पास उसके दूर के रिश्तेदार अमित पटवारी निवासी गांव लिलोढ़ का फोन आया। वह उसका जीजा लगता है। टीसी राव ने बताया कि अमित पटवारी ने सनसिटी में फ्लैट लिया हुआ है। यह फ्लैट राहुल के पास ही था। अमित का फोन आने के बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ उसके फ्लैट पर पहुंच गया। वहां अमित के कुछ अन्य साथी बैठे मिले।

सभी ने बैठकर वहां रात तक शराब पी। शराब पीने के दौरान राहुल बार-बार अमित को कहता रहा है कि उसका भाई कांवड़ लेकर आया है। सुबह मंदिर में जल्दी जलाभिषेक करना है। यह कहकर वह जाने की बात कह रहा था, लेकिन अमित उसकी बात को टालता रहा। टीसी राव ने बताया कि इसके बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ सनसिटी के सामने ही हुडा बाइपास पर प्रजापति चौक स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचा। वहां अमित भी आया। रात करीब 11 बजे वे दोनों आपस में बात कर रहे थे। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। दीपक और प्रवीण ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। बाद में अमित वहां से निकल गया। अमित के जाने के बाद दीपक और प्रवीण राहुल की गाड़ी लेने के लिए अमित के फ्लैट के पास गए। अमित पटवारी अपनी एसयूवी कार को तेज रफ्तार में भगाकर लाया और सड़क किनारे खड़े राहुल को उससे कुचल दिया। उसके पूरे शरीर के ऊपर से कार के टायर गुजरने से सिर, छाती और अन्य जगह गंभीर चोट आईं।

पीछे-पीछे प्रवीण और दीपक भी राहुल की गाड़ी लेकर आ रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि राहुल सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने उसे गाड़ी में डाला और प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में राहुल और अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने राहुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। एक नामजद सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...