Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शराब के नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी...

शराब के नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। शराब के नशे में धुत होकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके शव को जलवान घर में आत्महत्या का रूप देने के इरादे से फंदे से लटका दिया। उसके बच्चों ने ही अपने पिता की हैवानियत की पोल खोल दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की है।

घटना अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत ईदगाह टोला गांव में हुई। मृतका अजमेरुन बेगम (43 वर्ष) के आरोपी पति मो. अमजद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बच्चों ने बताया कि पिता रोजाना की तरह नशे में धुत होकर आए और मां से गाली-गलौज करने लगे और उसे मारने भी लगे। किसी तरह गांव के लोग आए और पिता को समझाकर चले गए। लेकिन देर रात को जब सभी सो गए तो पिता ने मां को पीट-पीट कर मार दिया। फिर उसके शव को जलावन के घर मे फंदे से लटका दिया।

बच्चों ने बताया कि उन्हें यह तब पता चला, जब सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगने के बाद वो मां को खोजने लगे। पिता घर पर ही थे, पूछने पर उल्टा सीधा जवाब दिया। इसके बाद जलवान घर में फंदे से लटका देखा तो सभी सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया।

अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के बड़े पुत्र मो. जावेद अंसारी के आवेदन पर अमौर थाना में हत्याकांड का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित पति को घटना स्थल पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका के बेटे-बेटियों में आबीद, जफर, निदा और सबदर ने बताया कि विगत छह दिनों से लगातार पिता शराब पीकर आते थे और बिना किसी बात के मां से पहले गाली-गलौज करते फिर मारते-पीटते थे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...