Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर की...

शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इधर, बच्ची की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना के वक्त पिता काफी नशे में था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़टोला गांव की है। वहीं आरोपी की पहचान मीरगंज के पहाडटोला गांव निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। दीपक की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई थी। बच्ची दीपक यादव की इकलौती बेटी थी।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी दीपक को शराब की बुरी लत थी। वो रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। गुरुवार रात को भी करीब 10 बजे दीपक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसे लेकर उसका अपने पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके कुछ ही देर बाद उसने डेढ़ वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मौके से सबूत इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद से जहां पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...