Sunday, September 20, 2026
Home Crime India इकट्ठे बैठकर पी शराब, फिर टूटी बोतल से किया पेट पर वार,...

इकट्ठे बैठकर पी शराब, फिर टूटी बोतल से किया पेट पर वार, आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। फतेहाबाद के गांव खाई में 20 मई की रात को मैकेनिक देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही 29 वर्षीय संदीप व 25 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने देवीलाल के साथ इकट्ठे बैठकर शराब पी। इस दौरान तीनों का आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद संदीप और सुनील ने देवीलाल के ऊपर ईंट से हमला कर दिया और सिर पर शराब की बोतल भी मार दी। बोतल टूटने के बाद उससे देवीलाल के पेट पर हमला कर दिया, जिससे देवीलाल की मौत हो गई।

इसके बाद दोनों ने देवीलाल के गले में साफा बांधकर घुमाया, जब देखा कि देवीलाल की मौत हो गई है तो दोनों वहां से भाग गए। सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल में भेज दिया गया। देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस व परिजनों को संदीप और सुनील की गिरफ्तारी से पहले देवीलाल की हत्या का शक उसके दो अन्य दोस्तों पर था। मृतक देवीलाल के भाई सेठी ने भी शिकायत में दो अन्य दोस्त के साथ बैठकर शराब पीने की बात भी बताई थी। इसके चलते ही पुलिस ने पहले देवीलाल के दो अन्य दोस्तों मांगू और निक्का को पूछताछ के लिए लेकर आई। इन दोनों ने बताया कि उन्होंने देवीलाल के साथ बैठकर ठेके के पास शराब पी थी। मगर थोड़ी देर बाद देवीलाल उन्हें घर जाने की बात कहकर वहां से चला गया। पुलिस को गांव के सीसीटीवी से देवीलाल के शराब ठेके से जाने की फुटेज मिली।

इसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि मांगू और निक्का के साथ शराब पीने के बाद देवीलाल ने थोड़ी दूर खेतों में अपने दो अन्य दोस्तों सुनील व संदीप के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में दोनों युवकों की तलाश की तो दोनों गांव से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों को दोनों की तलाश में लगाया और संदीप और सुनील को राउंडअप किया। थोड़ी सी सख्ती के बाद ही दोनों युवकों ने देवीलाल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...