Thursday, September 17, 2026
Home Crime Uttarakhand ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक युवक तथा अभियुक्त एक ही जगह करते थे काम

मृतक द्वारा अक्सर लोगो के सामने अपमान करने से उससे रंजिश रखने लगा था अभियुक्त

अपने अपमान का बदला लेने के लिए मृतक युवक को रास्ते से हटाने की बनाई थी योजना

शराब पिलाने के बहाने मृतक युवक को अपने साथ ले गया था अभियुक्त

मृतक के नशे में होने पर उसे पानी के पुराने सीवर टैंक में धक्का देकर की थी उसकी हत्या

थाना रानीपोखरी

देहरादून-  थाना रानीपोखरी में वादी श्री रमेश चन्द्र पुत्र श्री इन्दर सिंह निवासी रानीपोखरी , देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी लापता है और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला। दिनांक 15/10/2025 को शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पानी के सीवर के टैंक में पड़ा हुआ मिला, वादी ने संदेह व्यक्त किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुभम की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से टैंक में फेंका गया है। वादी की तहरीर पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 87/25 धारा 103 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना रानी पोखरी पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/10/2025 को घटना में संलिप्त अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में अभियुक्त द्वारा मृतक युवक की हत्या करना स्वीकार किया गया।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर कार्य करता था। कार्य के दौरान मृतक द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था, जिससे अभियुक्त के मन में उसके प्रति गहरी रंजिश उत्पन्न हो गई थी, तथा अभियुक्त ने मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक दिनांक 14/10/2025 को अभियुक्त, शुभम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में स्थित पानी के पुराने सीवर टैंक के पास ले गया, जहाँ दोनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान अभियुक्त ने अपने दो अन्य दोस्तों अशोक तथा प्रवीण को भी मौके पर शराब पीने के लिए बुलाया, जिससे कोई उस पर शक ना कर सके। शराब पीने के बाद जब अशोक तथा प्रवीण मौके से चले गए तथा मृतक शुभम को काफी नशा हो गया, तो अभियुक्त ने उसे पानी के सीवर टैंक में धक्का दे दिया। इस दौरान बचने के प्रयास में शुभम का शरीर टैंक के सरिया में अटक गया, तब अभियुक्त ने उसकी टांगें पकड़कर उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे शुभम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त मौके से भाग गया और घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया।

बरामदगी :-

घटना के समय अभियुक्त के पहने हुए कपड़े एवं जूते

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी – गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम :-
1-थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी, थाना रानीपोखरी
2-हे0कां0 धीरेंद्र कुमार यादव
3-का० रवि कुमार
4-का० तेज सिंह
5-का० दुष्यन्त
6-का० शशिकांत
7-का० कर्मजीत
8-का०चालक चैनपाल

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...