Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया...

ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी की नियत से कन्सट्रक्शन साइट पर घुसे थे दोनो अभियुक्त
केयर टेकर की जेब से पैसे व मोबाइल चोरी करते समय उसके जाग जाने तथा विरोध करने पर सरिये से वार कर की थी उसकी हत्या
घटना के बाद मृतक का मोबाइल व पैसे लेकर घटना स्थल से फरार हो गये थे अभियुक्त
थाना राजपुर कीे प्रातः कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 68 वर्ष संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं, उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुुंचा, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई।
 मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीम शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-164/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही आस पास के लोगो से फटना के संबंध में पूछताछ की गई।  सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन में पुलिस टीम को घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: प्रवीन रावत उर्फ अमन तथा 02: पवन कुमार को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:-
 अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी-चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दिनांक 27-08-2025 की रात्रि लगभग 02 बजे दोनो अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था। अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये। इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया, जिस पर दोनो अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष
2-  पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी:-
01: मृतक का मोबाइल फोन
02: घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया
पुलिस टीम:-
1-  उ0नि0 शैकी कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर
2- व0उ0नि0 विजेंद्र कुमार,
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- कां0 विशाल
5- कां0 प्रदीप असवाल
6- का0 अमित भट्ट
7- कां0 आशीष, एसओजी देहरादून

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...