Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

गिरोह के 02 सदस्यों (01 महिला, 01 पुरुष) को किया गिरफ्तार, 03 नाबालिक बच्चियों को किया रेस्क्यू

गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मानव तस्करी का अभियोग किया पंजीकृत

गिरोह के अन्य सदस्य 03 नाबालिक बच्चियों को बेचने के लिए दिल्ली से लाये थे देहरादून

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के तार अन्य राज्यो से भी जुड़े होने की पुलिस को मिली जानकारी

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गैर प्रान्त हुई रवाना

देहरादून। चौकी आइएसबीटी को सूचना मिली की तीन बालिकाएं जो सम्भवः किसी अन्य राज्य से आई प्रतीत हो रही, आईएसबीटी क्षेत्र में संधिक्त अवस्था मे घूम रही है तथा किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें खरीद फरोख्त के लिए देहरादून लाने की बात बता रही है। सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल उक्त तीनों बालिकाओं को चौकी पर लाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा चाइल्ड लाइन की टीम को चौकी आईएसबीटी पर बुलाया गया। टीम द्वारा तीनो नाबालिक बालिकाओं से आवश्यक जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया की कुछ लोग उन्हें अच्छे पैसे एवम नौकरी दिलवाने का लालच /प्रलोभन देकर दिल्ली से देहरादून लाए थे तथा उन्हें देहरादून में एक फ्लैट में 01 महिला व एक पुरुष के पास छोड़ दिया था। रात में तीनों युवतियों द्वारा घर मे मौजूद महिला व एक अन्य पुरुष को उन्हें लेकर आये व्यक्तियों से उन्हें 110000 रुपए में खरीदने बेचने की बात करते हुए सुना, तथा उक्त घर में पूर्व से मौजूद एक लड़की द्वारा भी उक्त अभियुक्तों द्वारा लडकियों की खरीद फरोख्त में लिप्त होने तथा खरीद फरोख्त के लिए लायी गई युवतियों से गलत काम करवाने की जानकारी दी, जिस पर तीनों युवतियां घबरा गयी तथा रात को चादर के सहारे बालकनी से नीचे कूदकर वहाँ से भाग गई।

नाबालिक युवतियों से मिली जानकारी से तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल AHTU देहरादून तथा पटेल नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने युवतियों द्वारा बताये गये स्थान पथरीबाग में वेद सिटी कालोनी स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए मौके पर मौजूद 01 महिला व 01 पुरुष को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में महिला द्वारा अपना नाम बाला पत्नी सतपाल यादव (तलाकशुदा) निवासी – मेहता एशोशिएट, वेद सिटी कालोनी पथरीबाग, पटेलनगर उम्र 48 वर्ष व पुरुष द्वारा अपना नाम दिग्विजय सिंह पुत्र रामपाल शर्मा -मुस्तफापुर, नवादा,- नगाँवा सादात, जिला- अमरोहा उ० प्र० उम्र-45 वर्ष बताया। दोनों अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त तीनों नाबालिक युवतियों को अन्यत्र बेचने के लिए गाजियाबाद निवासी अपने साथी पूनम एवम खुशी तथा एक अन्य व्यक्ति से खरीदना बताया गया, जो उक्त युवतियों को अच्छी नौकरी व पैसों का लालच देकर दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर आये थे।

उक्त दोनो अभियुक्तों के नाबालिग बालिकाओं के मानव दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है जिसके संबंध में अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को गैर प्रान्त रवाना किया गया है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- बाला पत्नी सतपाल यादव निवासी – मेहता एशोशिएट, वेद सिटी कालोनी पथरीबाग, पटेलनगर उम्र 48 वर्ष (तलाकशुदा)

2- दिग्विजय सिंह पुत्र रामपाल शर्मा -मुस्तफापुर, नवादा,- नगाँवा सादात, जिला- अमरोहा, उ०प्र० उम्र-45 वर्ष

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...