Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह देहरादून और हरिद्वार से वाहनों की चोरी कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने की फिराक में था।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

17 मार्च को थाना सेलाकुई क्षेत्र के बड़ा भाऊवाला निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल (यूके 16-सी-4538, स्प्लेंडर) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जांच टीम गठित कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदिग्धों के हुलिए की पहचान हुई।

गिरोह के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े

पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक वाहन चोर गिरोह इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया, सेलाकुई में चेकिंग के दौरान शोभित राज और गीतम राजपूत नामक दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

12 और वाहन झाड़ियों से बरामद

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने देहरादून और हरिद्वार के अलग-अलग इलाकों से कई मोटरसाइकिलें चुराई थीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कैंचीवाला इलाके में झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 12 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे और महंगे शौकों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने लगे। चोरी किए गए वाहनों को छिपाकर रखने के बाद वे उन्हें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बेचने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. शोभित राज (18 वर्ष) पुत्र रमेश राज, निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश (वर्तमान पता: कैंची वाला, सेलाकुई, देहरादून)
2. गीतम सिंह राजपूत (22 वर्ष) पुत्र पति सिंह राजपूत, निवासी ग्राम मंडपुरा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश

बरामद वाहन

1. हीरो स्प्लेंडर (यूके 16-सी-4538)
2. हीरो स्प्लेंडर (यूके 07-एफके-7789)
3. 11 अन्य हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

पुलिस कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सेलाकुई में मामला दर्ज किया गया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य कहीं फरार तो नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...