देहरादून। पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दून के एक फ्लैट में रहकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। पूरा गिरोह दुबई से चलाया जा रहा था। पुलिस ने फ्लैट में छापा मारकर मौके से ऑनलाइन सट्टे का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को सीज कर सट्टे में लगाए गए लौ लाख रुपये से अधिक राशि को फ्रीज करवा दिया है। पिछले एक माह में आरोपियों के खातों से 20 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
दुबई से चलता है सट्टे का पूरा नेटवर्क
ऐसे चलता है सट्टे का अवैध कारोबार
पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजते हैं। इस पर क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर मिल जाता है। इसके बाद उस नंबर को व्हाट्सएप से लिंक कर ग्राहक से संपर्क कर उसका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार करते हैं। इसके बाद सट्टा खिलाने के लिए तीनों ग्लोबल साइट का लिंक भेजा जाता है। ग्राहक जो भी साइट चयनित करता है उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपॉजिट स्लिप देते हैं। इसमें बैंक की डिटेल दी जाती है और बैंक खातों में ही पैसों का लेनदेन होता है। पेमेंट देने के बाद ग्राहक की आईडी बनाई जाती हैं और पासवर्ड भी दिया जाता है। इसके बाद ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है।







