Sunday, September 20, 2026
Home Crime India डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून...

डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल लूट की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को अंकित कुमार निवासी भंडारी बाग, लक्खीबाग देहरादून ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर उसकी मोटर साइकिल संख्या UK07-HK-1847 लूट ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने 24 जून को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद निवासी अपर आदर्श कॉलोनी, रायपुर के रूप में हुई, जबकि दो युवक विधि विवादित किशोर पाए गए।

आरोपी के कब्जे से लूटी गई होंडा मोटर साइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी:

कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी अपर आदर्श कॉलोनी, रायपुर देहरादून।

संरक्षण में लिए गए:

02 विधि विवादित किशोर

बरामदगी:

होंडा मोटर साइकिल संख्या UK07-HK-1847

पुलिस टीम:

उ0नि0 मनोज सिंह रावत

का0 प्रवीण भण्डारी

का0 विनय कुमार

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...