Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand दून साइबर पुलिस ने एक और हवाला ऑपरेटर अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

दून साइबर पुलिस ने एक और हवाला ऑपरेटर अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला

देहरादून। 15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की 17 राज्यों पुलिस द्वारा तलाश थी। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी शिकायतकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताकर *पार्ट टाईम जॉब के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर आगे के कार्य का टास्क देकर सभी टेलीग्राम हैंडल पर निवेश पर 30-40% के लाभ का आश्वासन देकर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम कुल 34,08,575.62 (चौतीस लाख आठ हजार पाँच सौ पिचहत्तर रुपये बासठ) रुपये की धोखाधड़ी करने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 29/23 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक श्री विजय भारती के सुपुर्द की गयी।

अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये अभियुक्त हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष को गुजरात से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त हण्टर इरीच के विरुद्ध देश भर में 102 शिकायतें दर्ज है तथा अभियुक्त के खाते से विगत तीन माह में लगभग 15 करोड़ 20 लाख से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया है।

अपराध का तरीकाः-
अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी वैब साईट तैयार कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताते हुये ऑनलाईन जॉब कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर भिन्न भिन्न हैण्डल के नाम के लिंक भेजकर निवेश कर 30 से 40 प्रतिशत का लाभ कमाने आदि सम्बन्धी टास्क देकर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधडी की गयी तथा धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर उक्त धनराशि का प्रयोग करते है । अभियुक्तगण द्वारा उक्त कार्य हेतु फर्जी सिम आईडी कार्ड का प्रयोग कर अपराध कारित किया जाता है । अभियुक्त द्वारा विभिन्न मोबाईल हैण्डसेट, सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है। कुछ पीडितों से एक मोबाईल फोन, सिम कार्ड व बैंक खाते का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के बाद इनके द्वारा नये सिम, मोबाईल हैण्डसैट व बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है।

हवाला ऑपरेटर द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए एक फर्जी SHELL कंपनी शाह इंटरप्राइज के नाम से खोली गई जिसको इसने मोहाली पंजाब में खोला | इसी Shell कंपनी के नाम पर इसके द्वारा विभिन्न बैंक खाते खुलवाए गए जिससे यह और इसके साथियों द्वारा ही अपराध में ठगी के करोड़ों रुपए की ट्रांजैक्शन (लेनदेन) को अलग-अलग कंपनी कंपनियों के विभिन्न करंट अकाउंट में भेज सके | गिरफ्तार अभियुक्त से लगभग 14 विभिन्न बैंक खातों की के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं जिम देश भर में न्यूनतम 102 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई है।

इन शिकायतों का विश्लेषण करने से संबंधित आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा देश भर के लगभग 17 राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है | इस पूरे संगठित गिरोह द्वारा न्यूनतम 15 करोड़ से भी अधिक की लेने संदिग्ध लेनदेन प्रकाश में आ गई है | 17 राज्यों की निम्न सूची है आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ दिल्ली गुजरात हरियाणा कर्नाटक केरला मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उड़ीसा राजस्थान तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश एवं वेस्ट बेंगल।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष – उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीमः-
1- निरीक्षक विजय भारती
2- उ0नि0 कुलदीप टम्टा
3- कानि0 राजीव नेगी
4- कानि0 योगेश्वर प्रसाद

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...