Tuesday, March 17, 2026
Home Crime Delhi घरेलू विवाद बना दोहरी मौत की वजह, 20 रुपये के झगड़े में...

घरेलू विवाद बना दोहरी मौत की वजह, 20 रुपये के झगड़े में पत्नी की हत्या, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृत महिला की पहचान 45 वर्षीय महेंद्र कौर और आरोपी पति की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ संजय उर्फ बंटी (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार ने पहले मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महेंद्र कौर कस्तूरबा नगर, विवेक विहार में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिवार में पति के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। कुलवंत सिंह पेशे से ऑटो चालक था, जबकि दोनों बेटे अलग-अलग निजी काम करते हैं।

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में सिर्फ पति-पत्नी और बड़ा बेटा शिवचरन मौजूद थे। इसी दौरान 20 रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुलवंत सिंह ने मकान की छत पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा शिवचरन घर लौटा तो उसने मां को मृत अवस्था में पाया। उसने पड़ोसियों को बुलाया और शव को नीचे लाकर चारपाई पर रखा। इस दौरान उसने सभी को यह बताया कि उसकी मां ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उधर, घटना की सूचना राजस्थान के डुंगरपुर में रहने वाले कुलवंत के छोटे भाई सतवंत सिंह को मिली। सतवंत ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए पीसीआर कॉल की और गले पर चोट के निशानों की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को बेटे के बयान पर शक हुआ, जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि महेंद्र कौर की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इधर, पुलिस को सूचना मिली कि कुलवंत सिंह पास के रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे तो कुलवंत भागने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुलवंत कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महज चार दिसंबर को ही दंपती ने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। बुधवार को बेटी को एक रस्म के लिए मायके आना था और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

माता-पिता की एक साथ मौत के बाद दोनों बेटों और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

फरीदाबाद ज्वेलरी लूटकांड: तीसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस के शिकंजे में

फरीदाबाद -  ज्वेलरी शॉप लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सूरजकुंड इलाके...

गाजियाबाद में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद -  नंदग्राम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के...