Thursday, September 17, 2026
Home Crime India डोईवाला नकबजनी का खुलासा, 6 लाख के जेवरात समेत शातिर चोर गिरफ्तार

डोईवाला नकबजनी का खुलासा, 6 लाख के जेवरात समेत शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच समेत करीब 6 लाख रुपये की अनुमानित कीमत का सामान बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की गई सोने की चेन बेचकर खरीदी गई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को चौधरी फार्म, आदर्श कॉलोनी नकरौदा, हर्रावाला निवासी पुनीत पुण्डीर परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वैलरी, नकदी और iQOO मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 10 सितंबर 2026 को पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला से जरीफ अहमद को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन के समय बंद घरों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देता था। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने मूल निवास चला जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ डोईवाला और रायपुर थाने में पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। करीब दो माह पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद, निवासी ग्राम टिकार, थाना अरवल, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, हाल ट्रामा सेंटर नयागांव, हरदोई, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लेडीज कड़े, एक अंगूठी, नाक की बाली, दो सफेद धातु की अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, सात जोड़ी बिछुवे, दो धागुले, एक पैंडल, एक जोड़ी कान की बाली, iQOO मोबाइल फोन, Boult स्मार्ट वॉच, 2,000 रुपये नकद और बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला और थाना रायपुर में पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश गौड, अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश रावत, कांस्टेबल सुपरदास, कांस्टेबल रविन्द्र टम्टा और कांस्टेबल नवनीत (एसओजी देहात) शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...