Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand शराब के नशे में कुत्ते की कर दी हत्या, मालिक पर केस...

शराब के नशे में कुत्ते की कर दी हत्या, मालिक पर केस दर्ज

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कुत्ते को उसके ही मालिक ने मार डाला। इस मामले में पुलिस ने मालिक पर केस भी दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी में पहली बार कुत्ते की हत्या करने पर मालिक पर केस दर्ज हुआ है। असल में मालिक ने शराब के नशे में धुत होकर कुत्ते का गला घोट डाला। दफनाने के लिए गड्ढा खोद दिया था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में कुत्ते की मौत गला व दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। आरोपित पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

काठगोदाम निवासी कपिल भवन चौकी के सामने रहने वाले रोबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके पड़ोस में विशाल कुमार (उर्फ) विवेक रहता है। 11 नवंबर की रात उसने अपने पालतू कुत्ते की हत्या कर दी है। वह नशे की हालत में घर आया था। फोन पर पड़ोसी ने बताया कि किसी को बिना बताए विशाल अपने घर के पास ही कुत्ते को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। पूछने पर विशाल ने बताया था कि कुत्ते का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन कुत्ते के शरीर में चोट का कोई ऐसा कोई निशान नहीं था। कुत्ते का गला उसी की रस्सी से कसा हुआ था।

जीभ बाहर निकली थी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद आरोपित मालिक पर केस दर्ज किया है। तहरीर में गवाह के तौर पर पड़ोसी रोबिन कुमार, मनोज कांडपाल, आजाद हुसैन, मोहित, अविनाशदीप, मानू, कमलकांत, माया कांडपाल व मनोज ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...