Thursday, June 18, 2026
Home Crime India डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलीवरी, काट दी गलत...

डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलीवरी, काट दी गलत नस, नवजात की मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नर्सिंग होम की डॉक्टर ने घर में बैठकर वीडियो कॉल के जरिए झाड़ू लगाने वाली सफाईकर्मी के सहारे डिलीवरी कराई थी। डॉक्टर और सफाईकर्मी की लापरवाही की वजह से ही बच्चे के जन्म के बाद जान चली गई।

जानकारी के अनुसार बच्चे की नाभी काटने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में खूब हंगामा किया और लापरवाही से मौत बताते हुए पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम के 3 नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि तरकरिया बाजार के रहने वाले रविशंकर की पत्नी जुली कुमारी दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर स्थित हर्षित पाली नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी।

जानकारी के अनुसार नर्सिंग होम की डॉक्टर कंचन लता ने एक मोटी रकम लेने के बाद उसे अपने नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया था। भर्ती करने के तुरंत बाद कंचन लता नर्सिंग होम में काम करने वाली सफाई कर्मी के भरोसे जूली को छोडक़र कहीं चली गई। वहीं डॉक्टर के तुरंत जाने के बाद महिला को तेज लेबर पेन हुआ और उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बताया जाता है कि जिस दौरान नवजात शिशु जन्म ले रहा था, उस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई करने वाले महिला के साथ नर्सिंग होम के स्टाफ मौजूद थे। उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी क्लीनिक के डॉक्टर कंचन लता को दी।

सूचना मिलते ही डॉक्टर कंचन लता ने वीडियो कॉल के जरिए सफाई कर्मी सुनीता और स्टाफ को बतलाने लगी कि बच्चा कैसे जन्म लेगा और कैसे बच्चे के नाभि की नस को काटना है। मगर स्टाफ और दाई सुनीता ने नवजात के गलत नस को काट दिया। नस काटने के कुछ ही मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। इधर क्लीनिक के कर्मचारी बच्चे की मौत की खबर छुपाने की कोशिश में लगे रहे।

वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाना को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल में मौजूद कर्मचारी रविंद्र कुमार, सुनीता और गीता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। परिजनों ने कहा कि इस क्लीनिक में सही डॉक्टर और कर्मचारी नहीं होने के कारण नवजात पुत्र की जान चली गई है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...