Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand पानी की मोटर चलाने को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने मारी भतीजे...

पानी की मोटर चलाने को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने मारी भतीजे को गोली, एक खोखा और कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार 

रुद्रपुर। पानी की मोटर चलाने के लिए बिजली के पोल पर तार लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद गोली मार भतीजे की हत्या करने के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा के साथ ही भागने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे में असंतोष के अलावा अपने दो बेटों की मौत के लिए वह बड़े भाई के परिवार को जिम्मेदार मानते हुए उनसे रंजिश रखता था।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ग्राम रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र तारा सिंह रविवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में पानी लगाने के लिए बिजली चालित पानी की मोटर का तार वह अपने चाचा सुच्चा सिंह के घर के बाहर लगे पोल पर लगाने लगा।

इसको लेकर विवाद हुआ तो तमंचे से उस पर फायर कर चाचा सुच्चा सिंह फरार हो गया था। बाद में स्वजन राजा सिंह को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता तारा सिंह की तहरीर पर सुच्चा सिंह के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ने हत्यारोपी को काशीपुर रोड स्थित लंबाबड़ से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूछताछ में हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि उसके पास आठ एकड़ पैतृक संपत्ति है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसकी भाई से रंजिश थी।

 

दो बेटों और पत्नी की मौत के बाद वह अकेला है। उसे शक था कि पैतृक संपत्ति की खातिर ही उसके दोनों बेटों को मारा गया, अब वे उसे मार जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते रविवार को कहासुनी के बाद भतीजे का तमंचे से गोली मार दी। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि कोर्ट में पेश कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में सीओ अनुषा बड़ोला, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ कमाल खान, अर्जुन गिरि, एसआइ मुकेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल प्रमोद रावत, महेश चंद्र दुम्का, कांस्टेबल हेम फुलारा, कैलाश सुमन टम्टा, कैलाश चंद्र सुतेड़ी, किशन सिंह, दिनेश सिंह रावत व ममता आर्या शामिल थीं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...