कानपुर – कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज के पास किराए के मकान में हुई।
मृतक अमन ने पड़ोस में रहने वाली महिला किरायेदार से मोबाइल चार्जर मांगा था। आरोप है कि महिला ने चार्जर देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान महिला ने किशोर को पीटा और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुंचने पर अमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली।
पिता का कहना है कि अमन पहले भी पुलिस की कार्रवाई से डरा हुआ था। गिरफ्तारी के डर से उसने दरवाजा नहीं खोला और आत्महत्या कर ली। परिवार छह महीने पहले ही इस मकान में शिफ्ट हुआ था।
गोविंद नगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन होगी।







