गुन्नौर। गांव भोजराजपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच गोली लगने से माया (22) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं आरोपी पक्ष मौके से फरार है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के भोजराजपुर गांव में सत्यभान और परमेश्वर के बीच कभी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्ष 15 दिन पहले आमने-सामने आ चुके थे।
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फायरिंग के दौरान सत्यभान पक्ष से माया देवी के सीने में गोली लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में कानूनी प्रकिया शुरू कर दी है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।







