Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बिजली के खंभे से बांधकर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा, जांच...

बिजली के खंभे से बांधकर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा, जांच शुरू

दरभंगा। मोहम्मदपुर गांव में दिव्यांग युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिव्यांग युवक श्याम साह को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते हुए देखा गया। वीडियो में श्याम बार-बार पिटाई करने वालों से रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है, लेकिन उसकी गुहार अनसुनी करते हुए आरोपियों ने बाल खींचकर लात-घूंसे बरसाने जारी रखे।

पीड़ित श्याम साह ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले पिटाई करने वाले आरोपियों की उनके दोस्तों से मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे बहला-फुसला कर बाइक पर बिठाया और सुनसान जगह पर ले गए। श्याम ने आरोप लगाया कि गणेश कुमार और सोमनाथ साह नामक युवकों ने उसे बाइक पर ले जाकर बिजली के खंभे से बांध दिया। वहां पहले से मौजूद सूरज साह और अजय कुमार ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने कमतौल थाना पुलिस को इस अमानवीय कृत्य की जानकारी दी है। कमतौल थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। अगर पीड़ित के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है, तो आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो के वायरल होने के बाद मोहम्मदपुर गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, दिव्यांग श्याम साह के साथ हुई इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...