Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर गिरफ्तार

जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर गिरफ्तार

निवेश के नाम पर रकम दुगनी करने का झांसा देकर की थी करोड़ों की ठगी

शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर, लखनऊ से किया गिरफ्तार

दो वर्ष से फरार चल रहा था कुल 18 धोखाधड़ी व ठगी के मुकदमे दर्ज

देहरादून। निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर, लखनऊ से पकड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 51 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।शुक्रवार 20 अक्टूबर को वांछित 25 हजार के ईनामी अपराधी विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र श्री भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) को गाजीपुर,लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि विकासनाथ त्रिपाठी पर उत्तराखण्ड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं।

यह एक तरह का आर्गेनाइज क्राइम था जिसमें इसके द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, एक जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव नामक सोसाइटी बनाकर , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोलकर लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन किया गया था। समिति की खटीमा तथा हल्द्वानी में भी ब्रांच थी । जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख तथा हल्द्वानी में करीब 90 लाख रु0 का गबन किया गया था।

अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में मुकदमा अपराध संख्या 329/ 2021 धारा 420,409,467,468,120 बी व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल के एफ0आई0आर0 नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act के तहत पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में वांछित था तथा लम्बे समय से फरार चल रहा था, इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2023 को 25000 रु0 का ईनाम घोषित किया था, करीब 2 वर्ष के बाद कल शाम गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तारी की गयी है । अभी तक की जाँच-पड़ताल से 2 करोड़ से ज्यादा का गबन सामने आया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता- 20 A मानस विहार, विंध्यवासिनी होटल के निकट कुर्मांचल नगर लखनऊ(उत्तर प्रदेश) उम्र 38 वर्ष*

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

  1.  FIR 329/21 धारा 420,409,467,468 भा0द0वि0 व 03 यू0पी0आई0डी0 एक्ट कोतवाली खटीमा जनपद-ऊधम सिंह नगर
  2. FIR 213/22 धारा 420 भा0द0वि0 थाना हल्द्वानी जनपद-नैनीताल
  3.  FIR NO. 187/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  4. FIR NO. 220/2021 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना शोहरतगढ,सिद्दार्थ नगर(उत्तर प्रदेश)
  5.  FIR NO. 222/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  6.  FIR NO. 223/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  7.  FIR NO. 232/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  8.  FIR NO. 339/2020 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना छावनी,बस्ती(उत्तर प्रदेश)
  9.  FIR NO. 405/2021 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 कोतवाली नगर,एटा(उत्तर प्रदेश)
  10.  FIR NO. 415/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना-किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  11.  FIR NO. 416/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  12. FIR NO. 417/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  13.  FIR NO. 418/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  14. FIR NO. 420/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  15. FIR NO. 494/2022 धारा 420,406,352,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  16. FIR NO. 505/2021 धारा 420,406भा0द0वि0 थाना गजरौला,जनपद-अमरोहा(उत्तर प्रदेश)
  17. FIR NO. 682/2022 धारा 420,406,504,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर,जनपद-एटा(उत्तर प्रदेश)
  18. FIR NO. 849/2019 धारा 420,406,467,468,471,323,504,506,120’B’ भा0द0वि0 थाना थाना-हरिपर्वत,नगर(कमिश्नरेट आगरा)

गिरफ्तार करने वाली टीम- एसटीएफ कुमाऊं यूनिट
1. उ0नि0 चेतन रावत
2. उ0नि0 नवीन जोशी
3.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
4. हे0का0 रियाज अख्तर
5. हे0का0 सुरेंद्र कनवाल
6. का0 मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...