Friday, September 18, 2026
Home Crime India ढाबे पर खाना खाकर पैसे मांगने पर संचालक पर हमला, शराब की...

ढाबे पर खाना खाकर पैसे मांगने पर संचालक पर हमला, शराब की बोतल से सिर फोड़ा; एक आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। अखरी बाईपास स्थित समर्पण ढाबे पर खाना खाने के बाद रुपये नहीं देने और ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नुवाव लंका निवासी सत्यम सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मनोरथपुरी कालोनी, सुसुवाही क्षेत्र से पकड़ा।

घटना 13 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सत्यम सिंह और उसके साथी समर्पण ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब वेटर विक्की कन्नौजिया ने उनसे बिल का भुगतान करने को कहा तो आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कहा कि वे किसी भी ढाबे पर खाने के पैसे नहीं देते हैं। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए सभी वहां से चले गए।

वेटर ने मामले की जानकारी ढाबा संचालक को दी। इसके बाद संचालक और वेटर ने आरोपितों से खाने के रुपये देने को लेकर बात करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपितों ने कार से पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर रोक लिया। रुपये नहीं देने का कारण पूछने पर आरोपितों ने शराब की बोतल से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड और पत्थर से भी हमला किया। हमले में संचालक को अधमरा कर दिया गया। आरोपितों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सत्यम सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...