Saturday, September 19, 2026
Home Crime India देवर ने भाभी व भाई के सिर पर हथोड़े से किया वार,...

देवर ने भाभी व भाई के सिर पर हथोड़े से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। तपरपा थाना क्षेत्र से लगे हुए बड़े बोदल में बुधवार रात एक देवर ने अपनी भाभी व भाई के सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान भाभी की मौत हो गई। वहीं, भाई घायल है, जिसका मेकाज में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बड़े बोदल स्कूलपारा निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी व दो बच्चे गणेश (11) व बेटी अनुराधा (3) के साथ घर में मौजूद थे। वहीं, बोड़कू का छोटा भाई नीलू मंडावी अपनी पत्नी सुको व दो बच्चों के साथ भाई के घर से कुछ दूरी में रहता है।

बताया जा रहा है कि करीब साल भर से नीलू मंडावी की दिमागी हालात ठीक नहीं चल रही है। बुधवार की रात को अचानक नीलू बड़े भाई बोड़कू के घर आया। यहां भाभी जयमनी ने उसे खाना खाने की बात कही, जिस पर नीलू ने खाना न खाने की बात कहते हुए बाद में खाने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद नीलू वापस आया और अपनी भाभी जयमनी के ऊपर हथोड़े से वार करने लगा। पत्नी पर हमला होता देख भाई बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा। आरोपी नीलू ने बड़े भाई के ऊपर भी हथोड़े से वार करते हुए फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे।

घायलों को आसपास के लोग अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान जयमनी ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई को घायल अवस्था मे भर्ती किया गया है।  परिजनों ने यह भी बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले नीलू ने अपनी पत्नी को धमकाने के चलते अपने मायके आमाडोंगरी कखनार अपने बच्चों को लेकर चली गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...