Thursday, September 17, 2026
Home Crime India सनकी पति का खौफनाक कदम, लोहे की रॉड से किया परिवार पर...

सनकी पति का खौफनाक कदम, लोहे की रॉड से किया परिवार पर हमला, तीन की मौत

आरोपी को मासूम बच्चों पर भी नहीं आया तरस

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दर्दनाक वारदात में पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप दास गांव स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था और परिवार के साथ वहीं रह रहा था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में संदीप ने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया।

हमले में 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच वर्षीय सोन दास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक महिला और बच्चे पश्चिम बंगाल के दालकोला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस जघन्य वारदात से स्तब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...