Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति को वॉइस मैसेज भेजकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, मांग...

व्यक्ति को वॉइस मैसेज भेजकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, मांग पूरी न होने पर गोली मारने की दी धमकी

हरियाणा। कुरुक्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने केंद्र के नंबर पर कॉल करके भी धमकी दी। घटना के बाद से केंद्र संचालक और उसका परिवार काफी डरा हुआ है।

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में डॉ. आकाश सिंह निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि उनका श्रद्धानंद चौक के निकट इमेजिंग और डायग्नोस्टिक (अल्ट्रासाउंड) केंद्र है। 30 मार्च सुबह करीब 11 बजकर 53 मिनट पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसमें बातचीत करने वाले ने उनके और केंद्र के बारे में पूछताछ की थी। कुछ देर बाद आरोपी ने उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी। आरोपी ने उससे 50 लाख रुपये मांगे और मांग पूरी न होने पर गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उनको व्हाट्सएप कॉल करके भी 50 लाख रुपये देने के लिए धमकाया।

शिकायत में बताया कि धमकी देने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप से वॉइस मैसेज डिलीट कर दिए। हालांकि उन्होंने इन मैसेज को सुरक्षित कर लिया। इस घटना के बाद से केंद्र संचालक और उसका परिवार काफी सहमा हुआ है।

थाना प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 387 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी टीम के साथ सीआईए और साइबर थाने की टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...